Type Here to Get Search Results !

Header

होली की शुभकामनाएं कैसे दें? 10+ Best Holi Wishes Images in Hindi 2023

होली की शुभकामनाएं बड़े जोश, उमंग और प्रेम के साथ देना चाहिए क्योंकि होली बड़े हीं धूमधाम से मनाया जाने वाला भारतीय पर्व है। 

Holi ki shubhkamnaye kaise de

अपने देश भारत का हरेक कोना रंग, उमंग, प्रेम और भाईचारा से पट जाता है। होली एक जीवंत रंगीन त्योहार है, जिसमें सभी वर्ग और उम्र के लोग एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर और गले मिलकर शुभकामना देते हैं। होली  आपसी  भुलाकर मिलकर रहने का पर्व है। होली की शुभकामना जोश, उमंग, प्रेम और भाईचारा से भरा होना चाहिए। 

होली का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

होली का हमारे जीवन बहुत बड़ा महत्त्व है क्योंकि होली एक धार्मिक, पारंपरिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक भारतीय पर्व है। वसंत ऋतू में मनाया जाने वाला होली का पर्व हम भारतीयों के लिए बहुत हीं स्पेशल है। होली का पर्व हिंदी महीने के अनुसार फागुन में तो अंग्रेजी महीने के अनुसार मार्च में मनाया जाता है। फागुन की पूर्णिमा पर रात्रि में होलिका को जलाकर होलिका दहन करते हैं तो दूसरे दिन चैत्र प्रतिपदा को धुलेंडी मनाते हैं। धुलेंडी के अवसर हमलोग सभी एक दूसरे पर रंग अबीर गुलाल आदि डालते हैं। कहीं-कहीं पर कुछ लोग कीचड़ भी फेंक देते हैं, जो की ठीक नहीं है। धुलेंडी पर रंग अबीर लगाकर, तरह-तरह के पकवान बनाकर और खाकर ढ़ोल बाजे बजाकर, होली के रसदार गीतों को गाकर हम सभी लोग बड़े हीं प्रेम से होली का पर्व मानते हैं मनाते हैं। 

होली का संदेश क्या है?

होली का संदेश यही है की बुराई भले हीं कितना भी बड़ा हो पर जीत तो अच्छाई की हीं होती है। होली के संदर्भ में होलिका बुराई प्रतीक है और वहीं पर भक्त प्रह्लाद अच्छाई का प्रतिक है। आग के ढ़ेर पर बैठे होलिका और प्रह्लाद में होलिका जलकर राख बन जाती है तो वहीँ पर भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं होता है। अतः होली का संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत का है। होली हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और भक्ति का संदेश देती है। 

होली क्या संदेश देती है?

होली का संदेश यह है की मनुष्य अपने भीतर में छिपी हुई सारी बुराइयों को निकाल फेंके। लड़ाई-झगड़े करना,किसी को अपशब्द कहना, बेईमानी करना, किसी को सताना, ईश्वर पर विश्वास ना करना जैसे कृत्य बुराई है। एक अच्छे और सभ्य मनुष्य को इन सभी कर्मों से बचकर रहना चाहिए। 

होली का दूसरी संदेश यह है की हमें एक दूसरों के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।  

होली का तीसरी संदेश यह है की हमें सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। हमें एक दूसरे के खुशी का भी ध्यान रखना चाहिए। समाज में एक दूसरे के साथ मेलजोल बढ़ाना चाहिए। 

होली का चौथी संदेश यह है की हमें अपने कर्तव्य-पथ पर अटल व अडिग रहना चाहिए। भक्त प्रह्लाद के जीवन में कई विध्न-बाधाएं आया लेकिन वे तनिक भी विचलित नहीं हुए और प्रभु की भक्ति में लवलीन रहे तो आखिरकार वे भगवान को पाने में सफल रहे। 

दोस्तों ! होली के अन्य कई संदेश है जैसे आपसी मेलजोल, परस्पर सद्भाव, प्रेम सहित व्यवहार और अन्य कई। एक वाक्य में कहा जाय तो यही होगा की होली हमें संदेश देती है की मनुष्य को ईश्वर पर विश्वाश करते हुए अपने अपने कर्तव्य-पथ पर ईमानदारी पूर्वक प्रसन्न चित्त से चलते रहना चाहिए। 

होली खेलने से क्या फायदा होता है?

होली खेलने से आपसी मेलजोल और प्रेम बढ़ता है। होली खेलने से हमारा शरीर भी स्वस्थ होता है।होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हमलोगों को खुशी, भाईचारे, प्रेम, सद्भाव के रंग से खेलना चाहिए। होली प्रेम करने, क्षमा करने, खुशी बाटने और आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला पर्व है। होली पर लोग एक दूसरे से गले मिलकर, रंग लगाकर एकता और भाईचारे के साथ रहते  हैं।

Happy Holi Wishes | Holi Wishes in Hindi

आज के डिजिटल समय में सभी लोग मोबाइल पर व्हाट्सप्प के जरिए होली शुभकामना इमेज को भेजकर भी होली को सेलिब्रेट करते हैं। होली शुभकामना विश इमेज को भेजना , स्टेटस और स्टोरी में लगा कर भी लोग आनंद का अनुभव करते हैं और करे भी क्यों ना होली का पर्व हीं रोमांच और जोश भर देने वाला पर्व है। 

अगर आप होली पर बेहतरीन शुभकामना इमेज की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आप आपकी प्रतीक्षा खत्म हुई। आज के इस पोस्ट में आपके लिए ढ़ेर सारे होली विश करने के लिए शुभकामना इमेजेज को पब्लिश किया गया है। जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

holi wishes in hindi

पकवान के मिठास से आपके होली 

खुशी और प्यार से भरे आपकी झोली 

मेरे तरफ से आपको हैप्पी होली 

holi status

लाल गुलाबी नीला पीला हरा 

अपनों के प्यार से हो भरा 

आपको मिले खुशियाँ हजार 

मुबारक हो होली का त्योहार

holi quotes

दिलों में प्यार हो 

होली का बहार हो 

रंगों की फुहार  हो 

गुलाल की बौछार हो 

बधाई होली का त्योहार हो 

holi quotes in hindi

गुलाब की खुशबु 

फागुन की बहार 

रंगों की फुहार 

अपनों का प्यार

शुभ होली का त्योहार 

holi poster

दिल से दिल मिले 

नजर से नजर मिले 

कुछ मिले या ना मिले 

पर हम और तुम मिले 

हैप्पी होली 

holi picture

प्यार का रंग 

अपनों के संग 

होली की उमंग 

आपको लगाएं रंग 

हैप्पी होली 

holi photo

पूर्णिमा का चाँद 

रंगो की डोली 

चाँद से चांदनी बोली 

आपको हैप्पी होली

holi images

रंगों की बरसात हो 

अपनों का साथ हो 

गुलाल की बौछार हो 

अपनों का प्यार हो 

होली की शुभकामनायें

holi image

ना रंग देखो 

ना जात देखो 

हाथों में हाथ 

चेहरे को लाल देखो

हैप्पी होली 

holi greetings

रंगों की भरमार हो 

खुशियां अपार हो 

स्वर्ग सा संसार हो 

होली मुबारक यार हो

happy holi wishes

होली का त्योहार

अपनों का प्यार 

पिचकारी की धार 

गुलाल की बौछार 

होली की शुभकामनायें 

happy holi wishes in hindi

बिखरे होली में रंग 

खुशी ना हो कभी कम 

आप हमेशा खुश रहें 

अपने लोगों के संग 

होली की शुभकामनायें 

happy holi photo

दोस्तों की बनाये टोली 

भीगा दो हरेक की झोली

शोर हुआ है बस्ती में 

हम सब झूमे मस्ती में

happy holi images

मीठी रहे आपकी बोली 

खुशियों से भर जाये झोली 

आप मेरे तरफ से हैप्पी होली 

creative holi wishes

रंगों से रंगीन जिंदगी 

यही है हमारी बंदगी 

ना बिगड़े प्रेम की रंगोली

मेरे यार तुझे हैप्पी होली 

-:     निष्कर्ष     :-

दोस्तों ! होली का पर्व अपने देश भारत में बड़े हीं धूमधाम और खुशी के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए होली की शुभकामनाएं भी बड़े जोश, उमंग और प्रेम के साथ देना चाहिए क्योंकि यह रंगों और उमंगों का पर्व है। फागुन के मदमस्त महीने में मस्ती से भर देना वाला यह होली पर्व बहुत हीं प्यारा और रोमांचकारी है। आशा है होली पर आधारित यह लेख आपकी अच्छी लगी होगी। 

🅢🅗🅐🅡🅔  🅣🅞  🅒🅐🅡🅔


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Other