Type Here to Get Search Results !

Header

Michael Jackson Quotes In Hindi | माइकल जैक्सन के 15 प्रेरणादायक विचार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डांसिंग और सिंगिंग की बात हो और माइकल जैक्सन का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। माइकल जैक्सन को किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है, वो सबसे फेमस अमेरिकी पॉप सिंगर डांसर थे। 1980 के शुरूआती वर्षों में हीं माइकल सिंगिंग और डांसिंग जगत के सबसे फेमस स्टार बनके चमके थे। माइकल जैक्सन जो अपने अद्भुत प्रतिभा और बेहतरीन डांसिंग के लिए आज भी दुनिया भर में फेमस है। बहुत से डांसर्स ने उनके डांस-स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की लेकिन हु--हु उनके जैसा कोई भी नहीं कर पाया। मूनवॉक और रोबोट उनके बेहतरीन नृत्य शैली थी। उनका स्मूथ क्रिमिनल, डेंजरस जैसे कई परफॉरमेंस दर्शकों को दिल को छू लेती थी। 

माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ जैक्सन था। उनका जन्म 29 अगस्त 1958 को इंडियाना अमेरिका में हुआ था। उनके पिता का नाम जोसेफ जैक्सन और माता का नाम कैथरिन इस्टर जैक्सन था। माइकल जैक्सन एक साधारण परिवार से थे। उन्होंने बचपन से हिन् काफी संघर्ष किया था। माइकल जैक्सन ने अपने संघर्षों के बल पर शीघ्र हीं डांसिंग और सिंगिंग जगत में सिक्का जमा  लिया और एक फेमस सितारा बन गए। वर्ष 1982 में माइकल जैक्सन की थ्रिलर नाम की एक एल्बम रिलीज हुई और यह एल्बम सर्वाधिक फेमस भी हुई। इसके बाद से माइकल जैक्सन का लगभग हर एल्बम हिट साबित हुई। उनके सबसे अधिक फेमस एल्बमों में बैड, डेंजरस और ऑफ वॉल आदि प्रमुख है लेकिन थ्रिलर उनका सबसे अधिक फेमस और बिकनेवाला एल्बम था। उन्होंने अपने डांसिंग और सिंगिंग के कैरियर में कई तरह के विश्व स्तरीय अवार्ड जीते थे। 25 जून 2009 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनका का जाना संगीत जगत का एक अपूरणीय क्षति था। आज भी उनका स्थान कोई नहीं ले सका है।

माइकल जैक्सन ने दुनिया के लिए क्या किया?

माइकल जैक्सन एक बेहतरीन पॉप स्टार के साथ-साथ परोपकारी और उदारवादी व्यक्ति भी थे। उन्होंने जन कल्याण के लिए हील वर्ल्ड फाउंडेशन की स्थापना की। और उन्होंने एड्स जैसे अभियानों का समर्थन भी किया।  माइकल जैक्सन चैरिटी संस्थाओं में बहुत रुपया दान दिया करते थे।  माइकल जैक्सन को जानवरों से काफी लगाव था। वे कुत्ते, बिल्ली और खरगोश जैसे जानवरों से बहुत प्यार करते थे। इसके अलावा उन्होंने लोगों के लिए कई तरह के मानवतावादी कार्य भी किये। 

क्या माइकल जैक्सन सबसे लोकप्रिय थे?

जी हाँ ! माइकल जैक्सन सबसे सबसे अधिक लोकप्रिय थे।  माइकल जैक्सन एक डांसर हीं नहीं बल्कि एक फेमस सिंगर, सांग-राइटर, अरेंजर और अभिनेता भी थे। वर्ष 1980 के शुरुआत से हीं वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगर डांसर बन गए थे। आज भी दुनिया के लोग उनके संगीत और नृत्य का लोहा मानती है। 

michael jackson quotes

दोस्तों उपरोक्त बातें  माइकल जैक्सन से सम्बंधित थी और आज के इस पोस्ट में आप माइकल जैक्सन के कुछ पॉजिटिव मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में पढ़ेंगे।अगर आपको ये सभी कोट्स अच्छी लगे तो अपने फ्रेंड्स के बीच अवश्य शेयर करें।

inspirational michael jackson quotes

संगीत में मेरा योगदान है,
लेकिन इसमें मेरा दिल बसता है

inspirational motivational michael jackson quotes

हमेशा जीवन की उपहार की सराहना करें,
खुश रहें और जीवन का आनंद लें

michael jackson quotes about being different

मैं खुद पर दबाव डालता हूँ!
और अपने आप से,
सर्वश्रेष्ठ होने की मांग करता हूँ

michael jackson quotes about dance

यदि आप खुद पर संदेह कर रहे हैं तो,
आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकते

michael jackson quotes about fans

आप जो भी मानते हैं,
आप वही बन जाते हैं

michael jackson quotes about hard work

अपने आप से शुरुआत करें,
बाकी सब चीजों को ना देखें

michael jackson quotes about life

सपने देखो, कल्पना करो!
भरोसा रखो और साकार करो

michael jackson quotes about love

ऐसी दुनियां जहाँ नफरत भरी हो,
पर हमें उसमें भी प्यार की उम्मीद रखनी चाहिए

michael jackson quotes about success

यदि आप दुनियां में एक,
बेहतर जगह पाना चाहते हैं!
तो पहले खुद में बदलाव करें,
और बेहतरीन बनें

michael jackson quotes in hindi

हमारे पास जो भी हुनर है,
वह सब ईश्वर की देन है

michael jackson quotes hindi

 अपना हर दिन इतिहास बनायें!
आप जिस भी रास्ते पर जाते हैं,
आप अपनी विरासत छोड़ रहे हैं

michael jackson quotes inspirational

 झूठ में सफल होने से बेहतर है, 
कि सच में असफल हो जाएं

michael jackson quotes on dance

बहुत से डांसर्स आये और चले गए!
लेकिन डांस जीवित रहता है

sad michael jackson quotes

 तुम चाहे मुझे मारो या नफरत करो!
पर तुम कभी मुझे हरा नहीं सकते

success michael jackson quotes

दुनियां की सबसे बड़ी दौलत,
किसी के दिल में जगह पाना है

-----  :  निष्कर्ष  :  -----

इन सभी जानकारियों और माइकल जैक्सन के बेहतरीन पॉजिटिव कोट्स को पढ़कर अब पता चल हीं गया होगा कि माइकल जैक्सन क्यों फेमस है। दोस्तों माइकल जैक्सन एक फेमस डांसर और पॉप सिंगर हीं नहीं अपितु अद्भुत प्रतिभा के धनी और महान शख्सियत थे। लोग उनके एक नजर पाने को तरसते थे। इस लेख में आपको माइकल जैक्सन से सम्बंधित सार बातें संक्षेप में पढ़ने को मिली है, आशा करता हूँ आपको अच्छी लगी होगी

❤❤   🅢🅗🅐🅡🅔  🅣🅞  🅕🅡🅘🅔🅝🅓🅢   ❤❤

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Other