Type Here to Get Search Results !

Header

स्टेटस लगाने का मतलब क्या होता है? WhatsApp Status Hindi 2023

दोस्तों ! आज व्हाट्सएप हमारे मोबाइल का एक महत्वपूर्ण एप्प बन गया है। व्हाट्सएप अपने ऑनलाइन सर्विस के द्वारा हमें लोगों से जोड़े रखता है। आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप का हमारे लाइफ में एक अहम रोल है। जैसा कि हम जानते हैं कि व्हाट्सएप एक ऑनलाइन मैसेजिंग एप्प है, जो हमें मैसेज करने की सुविधा देता है। व्हाट्सएप हमें टेक्स्ट मैसेज, वॉइस मैसेज, वॉइस कॉल, वीडियो कॉल आदि करने की सुविधा देता है। इसके अलावा व्हाट्सएप हमें स्टेटस लगाने और देखने की भी सुविधा देता है। व्हाट्सएप का स्टेटस फैसिलिटी हम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Status kya hota hai

स्टेटस इंफॉर्मेशन शेयर करने का एक अनूठा और अनोखा ढंग है, जिससे व्यक्ति अपने मन में चल रहे भावनाओं के अनुरूप बातों को व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में शेयर करता है। इस तरीके से व्यक्ति अपने मन को अच्छी लगने वाली सामग्रियों को लोगों के बीच शेयर करता है और अपनी स्थिति से लोगों को परिचय कराता है। इसमें मन में चल रहे विचारों को शेयर करता है जैसे कोई व्यक्ति पार्टी कर रहा है, कोई कहीं पर घूम रहा है, होटल में खाना खा रहा है या कोई किसी के शादी में भाग ले रहा है। इसके अलावा भी कई तरह के कांटेक्ट को शेयर करता है जैसे अपने जीवन के दुख के पल, अपने पसंदीदा पॉलिटिकल पार्टी के प्रचार प्रसार या अन्य विचार वगैरह-वगैरह। कईयों के जीवन में कुछ ऐसी बात होते हैं, जो किसी के सामने कहने या सबके सामने कहने से हिचकते हैं तो वैसे व्यक्तियों के लिए स्टेटस पर कुछ लिखना या बताना एक अच्छा माध्यम हो सकता है। कईयों को आपने देखा होगा कि कोई लव शायरी डालता है, कोई कोट्स डालता है, कोई भगवान की फोटो डालता है तो कोई फनी इमेज को डालता है। स्टेटस डालना एक अच्छी बात है, लेकिन इसमें ज्यादातर अच्छी बातें ही शेयर करें क्योंकि इसमें आपके अपने लोग ही देखते हैं।

स्टेटस क्या होता है?

स्टेटस का अर्थ होता है अवस्था या सिथति, जिसमें व्यक्ति अपने मन में चल रहे भावनाओं को टेक्स्ट, इमेज, वीडियो आदि के रूप में व्हाट्सप्प जैसे सोशल-मीडिया पर शेयर करता हैस्टेटस के अगर अन्य हिंदी शब्दों पर नजर डालें तो इसका अर्थ स्थिति,अवस्था, औकात, हैसियत और हालत भी होता है। अपनी भावनाओं को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में शेयर करना व्हाट्सएप स्टेटस कहलाता है जैसे अगर किसी के मन में प्यार का विचार चल रहा है तो वह व्यक्ति रोमांटिक शायरी और स्टेटस शेयर करता है और कोई फनी मूड में है तो जोक्स शेयर करता है।

स्टेटस क्यों लगाया जाता है?

स्टेटस लगाकर हम अपने मन के विचारों को लोगों के बीच प्रकट करते हैं। स्टेटस लगाने का मतलब है अपने मन की बातों को व्हाट्सप्प के माध्यम से लोगों तक पहुँचाना। स्टेटस लगाना इनफार्मेशन शेयर करने का एक अनोखा और सुरक्षित ढंग है। 

स्टेटस से क्या पता चलता है?

स्टेटस से पता चलता है कि व्यक्ति अभी किस सिथति में है या किन सिथतियों से गुजर रहा है या उसके मन में क्या चल रहा है वगैरह। जैसे किसी व्यक्ति ने किसी टूरिस्ट- स्पॉट पर पिकनिक को गया और वहां की कुछ तस्वीरें और सेल्फी ली तो वह इसे स्टेटस के रूप में अवश्य शेयर करेगा। यानि इससे व्यक्ति के खुशी के बारे में पता चलता है।

खुद का स्टेटस कैसे लिखें?

व्हाट्सएप पर स्टेटस लिखना एक आसान काम है। लेकिन स्टेटस थोड़ा अट्रैक्टिव अंदाज में लिखना चाहिए। जैसे आपके टेक्स्ट के हिसाब से मिलता-जुलता इमोजी का कंबीनेशन से। जैसे कोई लव स्टेटस है तो टेक्स्ट के साथ लव इमोजी का भी उपयोग अवश्य किया करें इससे स्टेटस का दिखना थोड़ा अट्रैक्टिव हो जाता है


व्हाट्सप्प पर स्टेटस कैसे लिखें?


व्हाट्सप्प पर स्टेटस लिखना एक बहुत आसान कार्य है। आप सबसे पहले व्हाट्सप्प को ओपन करें। स्टेटस पर क्लिक करके नीचे पेंसिल पर क्लिक करें और अपने बातों को लिखकर नीचे तीर वाले आइकॉन पर क्लिक करें। बस आपका काम हो गया।


खुद का स्टेटस कैसे बनाएं?


खुद का स्टेटस बनाना भी एक आसान काम है। आप डायरेक्ट व्हाट्सएप के स्टेटस पर लिख सकते हैं या स्टेटस अगर इमेज के रूप में बनाना चाहते हैं तो पिक्सल्-लैब और पिक्सआर्ट जैसे ढेरों मोबाइल एप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिससे आप अपना व्हाट्सएप स्टेटस बना सकते हैं।


स्टेटस लगाने से क्या फायदा होता है?


स्टेटस लगाने से समय की बचत होती है। जैसे अगर कोई सुचना या जानकारी अपने दोस्तों-परिवारजनों को बतानी हो तो फोन करना पड़ेगा वही अगर उसी जानकारी को स्टेटस में लगा दें तो सभी बिना फोन किए अपडेट हो जायेंगें। चूँकि यह एक सुरक्षित तरीका है इसलिए आपका  स्टेटस वही देख सकता है, जिसके मोबाइल में आपका नंबर सेव होगा। आज के समय में कोई व्यक्ति किसी मैसेज देखे या नहीं लेकिन स्टेटस जरूर देखना पसंद करता है।


स्टेटस लगाने के क्या नुकसान है?


स्टेटस लगाने का वैसे तो व्यापक नुकसान नहीं देखा गया है। फिर भी आपके पास अगर कोई पब्लिक नंबर है तो उसपर प्राइवेट सूचनाओं को शेयर करने से अवश्य बचें  क्योंकि ऐसा करने पर आपकी निजी जानकारियां सार्वजनिक हो सकती है।


व्हाट्सएप का सबसे अच्छा स्टेटस कौन सा है?


व्हाट्सएप स्टेटस कई तरह की होती है जैसे लव, फनी, रोमांटिक, फ्रेंडशिप, आदि-आदि।  लेकिन बहुत सारे लोगों के अनुसार एटीट्यूड स्टेटस सबसे बढ़ियां होता है क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने विचारों से मिलते-जुलते बातों को शेयर करता है। एटीट्यूड स्टेटस से किसी व्यक्ति के बारें में और उसके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है।


अपना एटीट्यूड कैसे रखें?


किसी भी व्यक्ति को अपना एटीट्यूड स्पष्ट, निर्भीक, पॉजिटिव और स्ट्रांग रखना चाहिए। वैसे लोगों को इग्नोर करें, जो आपके बारे में गलत सोचते हैं और सिर्फ अपने कार्य से मतलब रखें। किसी के ऊपर निर्भर नहीं बल्कि खुद पर आत्मनिर्भर रहें और अन्य लोगों से नहीं बल्कि खुद से उम्मीदें रखें। हमेशा खुश रहें और अपने कार्य के प्रति हमेशा ईमानदार रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Other